फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake doctor ran away with young lady

ट्रेनिंग में डॉक्टर से हुआ प्यार, प्रेमी जोड़ा फरार

Sun, 24 Aug 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 24 Aug 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
Fake doctor ran away with young lady

गुड़गांव के कांकरौला गांव में रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसला भगाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान के आधार पर मामल दर्ज कर आरोपी युवक समेत युपती की तलाश में जुटी है।

कांकरौला गांव में रहने वाले एक परिवार ने खेड़कीदौला थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि आठ अगस्त को उनकी 19 वर्षीय बेटी गुड़गांव में एक ट्रेनिंग के लिए गई थी। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आई।

पिछले 15 दिनों से परिजन युवती को ढूंढ रहे थे जिसमें उन्हें पता चला कि गांव में किराये पर रहने वाला एक झोलाछाप डॉक्टर है।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी इंद्रजीत यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक के पास डॉक्टर की कोई आधिकारिक डिग्री नहीं थी। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


युवती लापता, अगवा करने का आरोप

फरीदबाद के ही बल्लभगढ़ सेक्टर-55 थाना क्षेत्र की एक किशोरी 14 अगस्त से लापता हो गई है। परिजनों ने मामले की शिकायत शनिवार को पुलिस में दी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय निवासी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन 14 अगस्त से घर से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दिन सुबह 11:00 बजे तक वह घर पर थी। अचानक घर से वह कहीं चली गई जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसने बताया कि शुक्रवार को उसकी बहन को प्रमोद नामक व्यक्ति के साथ देखा गया था।

पीड़ित ने उसी पर अपनी बहन को अगवा करने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी और युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed