फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake cops get blown forensic lab report

फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट ले उड़ा नकली पुलिसकर्मी

Mon, 06 Jun 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fake cops get blown forensic lab report

सफदरजंग एंक्लेव स्थित देश की जानी-मानी फॉरेंसिक लैब से एक महत्वपूर्ण मामले की असली रिपोर्ट गायब होने का मामला सामने आया है। खुद को नजफगढ़ थाने का सिपाही बताकर एक शख्स बीएसएफ भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की असली रिपोर्ट लेकर रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन


नजफगढ़ थाने ने जब लैब से रिपोर्ट मांगी तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक अक्तूबर 2012 में बीएसएफ में सिपाही की भर्ती के लिए देशभर में परीक्षा हुई थी। दिल्ली स्थित नजफगढ़ के एक सरकारी स्कूल में दीपक नामक एक युवक किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन


फोटो और कागजात में हेराफेरी कर वारदात को अंजाम दिया गया था। नजफगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। हेराफेरी वाले कागजातों को जांच के लिए हैदराबाद स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लैब का दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव के अलावा कई अन्य शहरों में दफ्तर है। कुछ दिनों पूर्व नरेश कुमार नामक एक शख्स सफदरजंग एंक्लेव पहुंचा और उसने दिल्ली पुलिस का आईकार्ड दिखाकर खुद को नजफगढ़ थाने का सिपाही बताया।

थाने से रिपोर्ट के लिए लैटर दिखाते हुए आरोपी ने लैब से असली रिपोर्ट प्राप्त कर ली। इधर नजफगढ़ थाने के अधिकारियों ने लैब से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि थाने से आया नरेश कुमार नामक सिपाही रिपोर्ट ले जा चुका है।


सुनते ही थाने के अधिकारियों के होश उड़ गए। नरेश कुमार नाम से कोई भी पुलिसकर्मी थाने में नहीं था। मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि कोई नकली पुलिसकर्मी बनकर रिपोर्ट हासिल कर ले गया। लैब की शिकायत पर अब सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed