आप भी पिज्जा ऑर्डर करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में पिज्जा हट से महिला का मोबाइल नंबर लेकर उससे अश्लील बात करने व बेटे को अगवा करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की घटना से सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
सेक्टर 55 में रहने वाले व्यवसायी की पत्नी ने सेक्टर 56 थाना पुलिस को बताया कि फरवरी माह से उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति फोन करता है। पहले तो अश्लील बात करता था लेकिन अब फोन काट देने पर उसके बेटे को अगवा करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने बदले में उससे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।
पुलिस ने कुछ यूं बिछाया जाल
पीड़िता ने खुद को यूपी व हरियाणा के बदमाशों से जुड़ा होने की बात कह कर आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर 56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल सर्विलांस पर लिया।
सर्विलांस में फोन करने वाले की लोकेशन यूपी के बजाय बादशाहपुर आ रही थी। मामले की और गहराई में जाने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को मंगलवार रात बादशाहपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने कई अहम बातें बताई हैं। इसमें यह बता भी शामिल है उसे महिला का मोबाइल नंबर कैसे मिला।
वेलेंटाइन डे पर मिला था नंबर
पुलिस ने उसकी पहचान अमित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव के रुप में की है। थाना प्रभारी सेक्टर 56 अब्दुल खान का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रिमांड के दौरान उसका मोबाइल बरामद करने से लेकर यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि पूरी घटना के पीछे और कौन है?
पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि सेक्टर 56 में पिज्जाहट के पास वेलेंटाइन डे पर अमित को महिला का मोबाइल नंबर मिला था। जिसके बाद से वह उसे फोन पर अश्लील बातें करता था। आरोपी की उम्र 28 साल है। अभी उसका विवाह नहीं हुआ है।