{"_id":"5296f8ab0f494962226c52862057976b","slug":"factory-worker-robbed-with-gun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गन प्वांइट पर फैक्ट्री कर्मी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गन प्वांइट पर फैक्ट्री कर्मी को लूटा
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी में दिनदहाडे़ बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फैक्ट्री कर्मी से गन प्वांइट पर 17 हजार की नगदी, मोबाइल एवं बाइक लूट ली। पीड़ित ने ट्रॉनिका सिटी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार का रहने वाला राजकिशोर पुत्र रामचंद्र गत चार वर्षों से ट्रॉनिका सिटी में चंदन एंड चंदन हेलमेट फैक्ट्री में फोरमैन है।
राजकिशोर ने बताया कि बुधवार दोपहर वह फैक्ट्री मालिक चंदन एवं उनके दोस्तों के लिए आरएमएस प्लाजा कॉमर्शियल कांप्लेक्स स्थित कृष्णा रेस्टोरेंट पर खाना लेने गया था।
विज्ञापन
दो बजे जैसे ही वह खाना लेकर चला दो सौ मीटर की दूरी पर काले रंग की बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया।
वह कुछ समझता इससे पहले ही बदमाश उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर जेब से 17 हजार रुपये, मोबाइल एवं बाइक लूटकर भाग गए। उसने फैक्ट्री पहुंचकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
राजकिशोर ने बताया कि तीनों बदमाशों ने अपना मुंह नहीं ढंका था तथा हेलमेट भी नहीं पहना था। फैक्ट्री मालिक चंदन ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाने पर तहरीर दे दी गई है।
वारदात के बाद उद्योगपतियों में दहशत है। टीसीएमए के चेयरमैन ओंकार त्यागी एवं महासचिव अनिल कुमार ने पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एसओ ट्रॉनिका सिटी ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।