फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory construction of 25 million robbery.

निर्माणाधीन फैक्ट्री में 25 लाख का डाका

Wed, 11 Mar 2015 01:48 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 11 Mar 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
Factory construction of 25 million robbery.
भूडगढ़ी स्थित मुर्गा दाना बनाने की निर्माणाधीन फैक्ट्री जेबा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में दीवार फांदकर घुसे 28-30 बदमाशों ने चार गार्डों को बंधक बनाकर डाका डाला।
विज्ञापन


हथियारबंद बदमाश करीब चार घंटे तक कंपनी में मौजूद रहे और 25 लाख रुपये कीमत के बिजली मोटर, जनरेटर की बैटरियां, एयर कंडीशनर, टूल्स, स्क्रैप, वाटर पंप और गार्डों के मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना गार्डों ने सिक्योरिटी कंपनी संचालक मुन्ना खान को दी। मसूरी पुलिस ने फैैक्ट्री पहुंचकर गार्डों को बंधन मुक्त किया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्ट ऑफ कैलाश दिल्ली निवासी जेबा कुरैशी कंपनी के मालिक हैं। कंपनी निर्माणाधीन है और मुर्गी दाना बनाने का कार्य किया जाना है।

सोमवार रात बुलंदशहर निवासी बल्ले, सोहनपाल, सुधीर और बदायूं निवासी रिषीपाल सुरक्षा गार्ड फैक्ट्री की निगरानी के लिए तैनात थे। गार्डों ने बताया कि रात 1 बजे करीब 28-30 बदमाश दीवार फांदकर कंपनी में घुसे।

गार्डों को कपडे़ से बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल लूट लिए। 16 बिजली की मोटरें, 4 जनरेटर की बैट्री, 5 एयर कंडीशनर, टूल्स, 10 टन स्क्रैप व वाटर पंप लूटे, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है।


सुबह 5 बजे बदमाशों ने एक गाड़ी में माल लोड किया और लेकर भाग गए। एक गार्ड का मोबाइल बदमाश नहीं ले जा सके, गार्ड ने बदमाशों के जाने के बाद सिक्योरिटी कंपनी संचालक जारचा ग्रेटर नोएडा निवासी मुन्ना खान को दी।

मुन्ना ने मसूरी पुलिस को सूचना दी। बकोल एसओ मसूरी बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed