फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facebook was made by DP girls porn photos and played the game of blackmail

फेसबुक डीपी से बनाता था लड़कियों के अश्लील फोटो और खेलता था ब्लैकमेल का खेल

Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Facebook was made by DP girls porn photos and played the game of blackmail
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक व व्हाट्स ऐप पर डिस्पले फोटो (डीपी) लगाने वाली लड़कियां सावधान हो जाएं। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों के फेसबुक व व्हाट्स ऐप के डिस्पले फोटो को निकालकर उसकी अश्लील फोटोग्राफ तैयार करता था और बाद में उस फोटो के जरिये लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। 

विज्ञापन


अशोक विहार निवासी एक लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा लिया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को एक शख्स ने अशोक विहार थाने में शिकायत दी। 
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। कोई अनजान शख्स उसकी बेटी के व्हाट्स ऐप पर उसकी आपत्तिजनक फोटो भेज रहा है। 

उस नंबर की तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला कि जिस सिम से फोटो भेजा गया है वह फर्जी पते पर लिया गया है। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने घर पर मोबाइल फोन शॉप चलाने वाले किशनगंज निवासी राजेश गंभीर (29) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देता था घिनौनी वारदात को अंजाम 

Facebook was made by DP girls porn photos and played the game of blackmail
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

उसके पास से पुलिस ने तीन फोन और सिम बरामद कर लिया। सिम की जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की बेटी के साथ साथ करीब पचास लड़कियों के अश्लील फोटो मिले। 

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी दुकान से सिम लेने वाले के कागजात होते थे। जिसके नाम पर वह सिम लेने के बाद उससे वारदात को अंजाम देता था। जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ कि शादी नहीं होने की वजह से आरोपी हताश था और इसकी वजह से वारदात को अंजाम दे रहा था। 

ऐसे देता था वारदात को अंजाम 
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह फेसबुक के प्रोफाइल पर किसी भी महिला व लड़की की फोटो लेने के बाद उसके चेहरे को अश्लील फोटो से जोड़ देता था। 

उसके बाद वह उस महिला व लड़की से फोन पर बात कर उसे फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे उगाही का प्रयास करता था। डरी सहमी कई लड़कियां उसके जाल में फंस जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed