{"_id":"26438340c1ae240e1a2409b7054832c2","slug":"facebook-profile-photo-hungama-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम आयुक्त की फेसबुक फोटो पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम आयुक्त की फेसबुक फोटो पर बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 29 May 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार की फोटो को लेकर विवाद हो गया है। अपनी बेटी के साथ खिंचवाई गई उनकी फोटो सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के साथ वायरल हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर निगमायुक्त ने मामले की साइबर सेल से जांच कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह किसी ने डॉ. प्रवीण कुमार और उनकी बेटी की एक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी, जिस पर अभद्र टिप्पणी भी लिखी हुई है। फोटो अपलोड करने वाले का स्टेटस अलीगढ़ निवासी (जो फिलहाल गुड़गांव में रह रहा है) युवक दर्शाया गया है।
विज्ञापन
वह खुद को एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताता है। उक्त फोटो 40 लोगों को टैग की गई है, जिसमें अधिकांश लोग राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। इस फोटो को कुल 132 लोगों ने लाइक किया और 18 लोगों के इस पर कमेंट हैं।
विज्ञापन
कुछेक अभद्र टिप्पणियों को छोड़कर लगभग सभी ने फोटो अपलोड करने पर आलोचना की है। निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार के चंडीगढ़ होने के कारण उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
इस पर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उन तक सूचना पहुंच गई है। मामले की साइबर सेल से जांच कराई जाएगी। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।