{"_id":"578d25784f1c1b624fc4bfb1","slug":"facebook-friendships-were-made-victim-of-swindle-was-the-women-lay-down-traps","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर बनाते थे ठगी का शिकार, महिलाएं बिछाती थी जाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर बनाते थे ठगी का शिकार, महिलाएं बिछाती थी जाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना नाइजीरियन युवक व पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
आरोपी लोगों से दोस्ती करके उन्हें मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का झांसा देते थे और झांसे में आने वालों से लाखों की ठगी करते थे। इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, 26 सिम, पांच डेटा कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान नाइजीरियन युवक संडे उडूबोर (29), मूलरूप से असम की रहने वाली जसमीन (24) और मणिपुर की रहने वाली वानसीम (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नाइजीरियन युवक जसमीन के साथ उत्तम नगर में लिव-इन-रिलेशन में रहता था। वहीं वानसीम तिलक नगर में रहती थी। पुलिस के मुताबिक पीतमपुरा की रहने वाली युवती ने मौर्या एंक्लेव थाने में 4 जून को शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने बिल जॉज के प्रोफाइल से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। उसने आवेदन स्वीकार कर लिया।उस प्रोफाइल से उसके पास यूके की एक कंपनी में सीईओ के पद के लिए आवेदन आया।
उसके बाद उसने नियुक्ति पत्र के साथ साथ एक गिफ्ट भेजने की बात कही। उसके बाद एक लड़की का फोन आया। जिसने भेजे गए गिफ्ट का कोरियर चार्ज के रूप में उससे साढ़े 27 हजार रुपये अकाउंट में डालने बात कही।
इसी तरह से उससे पार्सल भेजे जाने की बात की और फिर पीड़िता से सवा दो लाख अकाउंट में डालने के लिए कहा। इसी तरह से पीड़िता ने करीब चार लाख रुपये अकाउंट में डाले। उसके बाद उसे ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने ठगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सर्विलांस के जरिए तीनों आरोपी को दबोच लिया।