फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   face book friend raped girl in delhi arrested

रेप करने के बाद बाइक पर बिठाया और घर तक छोड़ गया फेसबुक फ्रेंड

Sat, 13 Jan 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 10:16 AM IST
सार

-गेस्ट हाउस में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार 
फेसबुक पर दोस्ती कर लड़की ने खो दिया सबकुछ,  
-गेस्ट हाउस में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
-पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
face book friend raped girl in delhi arrested
प्रतीकात्मक चित्र

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि युवक ने फेसबुक पर किशोरी से दोस्ती की और फिर मिलने के लिए एक गेस्ट हाउस में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में गेस्ट हाउस के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार साढ़े 17 साल की किशोरी सपरिवार शास्त्री नगर में रहती है। किशोरी ने गत बुधवार को आदर्श नगर थाने में रेप की शिकायत दर्ज करवायी।
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले उसकी बुराड़ी निवासी हिमालय(23)से फेसबुक पर दोस्ती हुई। उसके बाद से दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। गत बुधवार को हिमालय ने उसे मिलने के लिए आदर्श नगर इलाके में बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म कर बाइक पर बिठा घर तक छोड़ा

face book friend raped girl in delhi arrested

मुलाकात होने के बाद वह उसे एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसने नशीली पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी किशोरी को बाइक पर बिठाकर उसके घर के पास छोड़कर चला गया।

किशोरी ने परिजनों को सारी बात बतायी। उसके बाद पीड़िता परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हिमालय बीयर बार में नौकरी करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में गेस्ट हाउस की ओर से बरती गयी लापरवाही के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed