फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ex sp leader brother arrested in torture in noida

विधवा को परेशान करने वाला पूर्व सपा नेता का भाई गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 10 Apr 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
ex sp leader brother arrested in torture in noida

सेक्टर-27 में पूर्व सपा नेता व उसके दो भाइयों पर एक विधवा ने मकान पर कब्जा करने को लेकर परेशान करने और घर का दरवाजा तोड़कर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस पूर्व सपा नेता के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी सोनिया बहल का सेक्टर-27 के एच ब्लॉक में दो मंजिला मकान है। सोनिया ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को जब उनकी बेटी कालेज से घर आई तो मुख्य द्वार खुला हुआ था।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर गहने, किचन के बर्तन, सिलेंडर आदि सामान गायब कर दिया गया था। आरोप है कि मनोज शर्मा और उसके भाई देव व पवन शर्मा ने मकान पर कब्जा करने के लिए तोड़फोड़ करके सामान गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया का कहना है कि खुद और बच्चों की सुरक्षा के लिए वह दिल्ली में मां के घर पर रहती है और शाम को कपड़े जरूरी सामान लेने के लिए सेक्टर-27 के फ्लैट पर जाती है।

कोर्ट में चल रहा मकान के हक का मामला

ex sp leader brother arrested in torture in noida

सास ने दूसरी मंजिल उसके और बच्चों के लिए छोड़कर ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल मनोज शर्मा व उसके भाइयों को बेच दी थी। तीनों भाई जबरन उसे दूसरी मंजिल से निकालना चाहते हैं जबकि मामला कोर्ट में चल रहा है। मनोज खुद को ऊंची पहुंच वाला बताकर धमकाता रहता है।

महिला की शिकायत पर मनोज शर्मा समेत उसके दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने देव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मनोज व पवन शर्मा की तलाश की जा रही है।- अमरनाथ यादव, थाना सेक्टर-20 प्रभारी

मनोज शर्मा का सपा से कोई नाता नहीं है। मनोज को कुछ साल पहले भी थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने फर्जी तरीके से पेय पदार्थ की फैक्टरी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। साथ ही, धोखाधड़ी के अन्य मामले भी सामने आए हैं, इस कारण उसे काफी समय पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है।- राकेश यादव, सपा महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed