फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex cisf sub inspector attacks on his wife

पत्नी के चेहरे और सीने पर चाकू से किया हमला

Sat, 05 Jul 2014 03:23 AM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 03:23 AM IST
विज्ञापन
ex cisf sub inspector attacks on his wife

दक्षिण दिल्ली जिले के कोटला मुबारकपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के उस समय होश उड़ गए जब सीआईएसएफ का एक पूर्व सब-इंस्पेक्टर लहूलुहान अवस्था में हाथ में चाकू लेकर थाने आ पहुंचा।

विज्ञापन


पूर्व एसआई ने खुलासा किया उसने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया है। घायल पत्नी को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पैसे नहीं ‌दिए तो किया ये काम

ex cisf sub inspector attacks on his wife

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जयसवाल ने बताया कि राहुल शौकीन (39) अमृतपुरी, कोटला मुबारकपुर में रहता है। वह हाल ही में सीआईएसएफ से सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर आया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पत्नी से पैसे मांगता था और मायके से पैसे लाने का दबाव डालता था।

मंगलवार रात को वह पत्नी पूजा (32) से पैसे मांग रहा था। पत्नी ने जब पैसे देने से इंकार किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चेहरे गर्दन और छाती पर किए वार

ex cisf sub inspector attacks on his wife

पत्नी के चेहरे, गर्दन और छाती आदि पर कई वार किए। इसके बाद वह चाकू हाथ में लिए लहूलुहान अवस्था में मंगलवार रात में ही कोटला मुबारकपुर थाने पहुंच गया। पड़ोसियों ने पत्नी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद पत्नी को रोहिणी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कोटला मुबारक थाना पुलिस ने पूजा के13 वर्षीय बेटे के बयान केबाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed