फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   event manager arrested on rape with delhi university student

डीयू की छात्रा से रेप, इवेंट मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2014 02:15 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
event manager arrested on rape with delhi university student

देश की राजधानी दिल्ली में रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नौकरी दिलाने का झांसा देकर डीयू की छात्रा से रेप करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली निवासी आरोपी विकास मैनेजमेंट कंपनी चलाता है और डीयू से पत्राचार से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

छात्रा से रेप का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी कि तलाश शुरू की और उसे धर दबोचा।

अपने ही ऑफिस में किया रेप

event manager arrested on rape with delhi university student

पुलिस के मुताबिक, मालवीय नगर थाने में 16 जुलाई को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि कुछ महीने पहले ही आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले आरोपी ने उसे नौकरी की दिलाने की बात कही और अपने ऑफिस बुलाया।

बीते सप्ताह जब वह मिलने उसके ऑफिस पहुंची तो आरोपी ने उससे रेप किया और विरोध करने पर मारपीट की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रेप, धोखाधड़ी और शोषण की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

event manager arrested on rape with delhi university student

उत्तम नगर थाना की पुलिस ने महिलाओं के नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी सोनू के रूप में हुई है। वह एक मोबाइल कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला एक राष्ट्रीय पार्टी की जिला स्तर की नेता हैं। बीती एक जुलाई को उसने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मैसेज आने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया और गत 17 जुर्लाई को मोबाइल नंबर से सोनू की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed