{"_id":"5911e6244f1c1bb737851a5d","slug":"engineer-dead-body-found-in-railway-track-greater-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक से इंजीनियर का क्षत-विक्षत शव बरामद, सिर और हाथ दूसरी ओर मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक से इंजीनियर का क्षत-विक्षत शव बरामद, सिर और हाथ दूसरी ओर मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 10 May 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरु से रविवार शाम फ्लाइट से आए बिसरख निवासी सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कटा हुआ शव सोमवार सुबह बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के मोबाइल पर पिता की कॉल आने के बाद उसकी पहचान राजीव कुमार वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर का धड़ ट्रैक के बीचों बीच में था और सिर दूसरी दिशा में पड़ा था। वहीं कटा हाथ ट्रैक से पांच सौ मीटर दूर मिला। पुलिस ने क्षत- विक्षत शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंजीनियर का कुछ माह पहले ही दिल्ली के हर्ष विहार निवासी युवती से रिश्ता पक्का हुआ था। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन
बिसरख निवासी सेवानिवृत्त एडीओ सोहनपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजीव कुमार वर्मा (27) बंगलूरू की मंत्रा डिजाइन प्रा. लि. में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्यरत था। सोहनपाल ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजकर 36 मिनट पर राजीव की उनके मोबाइल पर कॉल आई थी।
राजीव ने सभी का हालचाल पूछने के बाद मां से बात करने की इच्छा जाहिर की थी। सोहनपाल ने घर जाकर बात करा देने की बात कही थी। लगभग आधे घंटे बाद घर पहुंचकर उन्होंने राजीव का फोन काफी देर तक लगाया, लेकिन व्यस्त जाता रहा।
बाद में उसके मोबाइल पर कॉल भी गई, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। सोमवार सुबह 7:24 पर सोहनपाल ने एक बार फिर राजीव के मोबाइल पर कॉल की। इस बार कॉल किसी अन्य व्यक्ति ने रिसीव किया। पूछने पर उसने जानकारी दी कि वह छपरौला पुलिस चौकी इंचार्ज बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राजीव का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
हत्या की एफआईआर भी दर्ज नहीं की
परिजनों ने पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोबाइल मौके से मिलने के बाद भी पुलिस ने उन्हें कॉल कर हादसे की जानकारी नहीं दी और अब हत्या की एफआईआर भी दर्ज नहीं की।
कभी बिना बताए नहीं आया
परिजनों का कहना है कि राजीव इससे पहले कभी भी बिना बताए घर नहीं आया, बल्कि वह कॉल कर अपनी मर्जी से खाना बनाने को भी कहता था। उसके जेब से मिले टिकट के अनुसार रविवार दोपहर 2.30 बजे बंगलूरू सेे फ्लाइट पकड़कर शाम 6:10 तक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। फिर राजीव ने देर शाम 7:24 मिनट पर घर पर फोन करके सबसे बात की। उसके बाद कॉल रिसीव नहीं किया। इस बीच वह कहां रहा। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों पर झांसा देकर बुलाने व हत्या करने का आरोप लगाया है।
विसरा जांच के लिए भेजा गया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एल्कोहल प्वाइजन की पुष्टि हुई है। इसके चलते विसरा जांच के लिए भेजा गया है। इंजीनियर के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है।
- राकेश कुमार, सीओ