फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   encounter near nehru place metro station, 2 cops injured and 1 crook arrest

दिल्लीः मेट्रो स्टेशन के पास एंकाउंटर में 2 पुलिसवाले घायल, 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 06 Feb 2017 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
encounter near nehru place metro station, 2 cops injured and 1 crook arrest
gangwar - फोटो : ani

राजधानी के नेहरु प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब लोगों को गोलियों की आवाज सुनाई दी। मामला दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट का है जहां पर सुबह-सुबह ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन


पुलिस और बदमाशों के बीच की इस मुठभेड़ में एक बदमाश तो पकड़ा गया लेकिन दूसरा भागने में कामयाब रहा। इस दौरान 2 पुलिसवाले भी घायल हो गए।

फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने जिस बदमाश को पकड़ा है वो 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश है।

दानिश और आसिफ के नेहरु प्लेस इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी

encounter near nehru place metro station, 2 cops injured and 1 crook arrest
gangwar - फोटो : ani

गौरतलब है कि पुलिस को ईनामी बदमाश अकबर उर्फ दानिश और आसिफ के नेहरु प्लेस इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ने की योजना बनाई।

जैसे ही पुलिस बदमाशों के ठिकाने पर पहुंची तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने ईनामी बदमाश दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आसिफ को भी पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहा।

पुलिस और बदमाशों की ओर से करीब 13 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को आशंका थी कि बदमाश के पास हथियार हो सकते है इसलिए पुलिस बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर बदमाशों को पक़डने के लिए उनके ठिकाने पर पहुंची थी। इसके बावजूद दो पुलिसवाले इस मुठभेड़ में घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed