फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   encounter in delhi with naasir gang, they were planning to kill the one who sodomized

कुकर्म के बाद हत्या की योजना बनाई तो पुलिस ने यूं किया एनकाउंटर

Mon, 11 Dec 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
encounter in delhi with naasir gang, they were planning to kill the one who sodomized
naasir gang

खुद के कुकर्म के बाद बदमाश ने इसका बदला लेने के लिए नासिर गैंग के कुख्यात नन्हे उर्फ फरमान की हत्या की योजना बनाई। उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे और साथी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपियों की पहचान शाह फैसल उर्फ अनस (24) और दानिश (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, रंगदारी न देने पर नन्हे ने अनस से कुकर्म कर वीडियो बना लिया था। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया गया था। नन्हे महिला की हत्या के आरोप में पुलिस कस्टडी में है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, एक तमंचा, कुछ कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि वेलकम पुलिस की हिरासत में बंद नन्हे की कुछ लोग हत्या करने की फिराक में हैं। बदमाश मेडिकल कराने ले जाते समय नन्हे पर गोलियां बरसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अनस, उसके भाई अमान और दानिश के नाम भी मिल गए। सूचना के बाद पुलिस ईस्ट दिल्ली एमसीडी के दफ्तर के पीछे वेलकम में बनी झील के पास पहुंची। शाम करीब 5:45 बजे अनस व दानिश एक स्कूटी पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद अमान अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचा।

बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। अनस व अमान ने टीम पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने एक गोली चलाकर अनस व दानिश को काबू कर लिया। अमान और उसका साथी भाग निकले।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि पुलिस जैसे ही नन्हें को मेडिकल के लिए थाने से बाहर लाती, वह मौका लगते ही उसे गोली मार देते। पुलिस ने बताया कि नन्हे नासिर गैंग का कुख्यात बदमाश है। उसने पिछले दिनों वेलकम में सरोज नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह हिरासत में है। 

बातचीत के बहाने बुलाकर बनाया था शिकार

encounter in delhi with naasir gang, they were planning to kill the one who sodomized
naasir gang - फोटो : अमर उजाला

अनस वेलकम में जींस पर स्टीम प्रेस का कारखाना चलाता था। इधर, नन्हे अपने भाई सलीम और जीजा अजीम के साथ मिलकर कारोबारियों से रंगदारी वसूलते थे। पिछले साल नन्हे ने अनस से रंगदारी मांगी तो उसने मना कर दिया।

नन्हे ने साथियों के साथ मिलकर अनस के घर के बाहर गोलियां चला दीं। अनस ने इसका मुकदमा दर्ज करा दिया। 12 सितंबर 2017 को नन्हे ने बातचीत के बहाने अनस को अपने घर बुलाया और केस वापस लेने को कहा।

मना करने पर नन्हे ने अनस से कुकर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। अनस को इसका पता चला तो उसने नन्हे की हत्या की योजना ली। उसने दोस्त दानिश, छोटे भाई अमान व उसके साथी के साथ योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed