फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eleven years old girl got raped, neighbor arrested

छठी कक्षा की छात्रा को ऐसे फुसलाया और बनाया अपनी हवस का शिकार

Mon, 19 Mar 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
eleven years old girl got raped, neighbor arrested
minor rape

फर्श बाजार इलाके में छठी कक्षा की छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर अपनी छत पर ले गया था। पीड़िता ने घर पहुंचकर माता-पिता को सारी बात बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दलीप (20) को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का आरोप है कि दलीप उसकी दो सहपाठियों के साथ भी ऐसी ही हरकत कर चुका है। पुलिस ने उन दोनों के भी बयान लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहने वाली मासूम पास के सरकारी स्कूल में छठी की छात्रा है। पड़ोसी दलीप चालक की नौकरी करने के साथ नाइट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दलीप शुक्रवार शाम मासूम को फुसलाकर अपनी छत पर गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed