फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricians comes as hostage by miscreants looted.

विद्युतकर्मी बनकर आए बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटा

Sat, 04 Apr 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Electricians comes as hostage by miscreants looted.

शालीमार गार्डन में शुक्रवार शाम पावर कारपोरेशन कर्मचारी बनकर आए तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाकर गहने और नगदी लूट ली।

विज्ञापन


बदमाशों ने बेटे को बिल की फोटो कॉपी कराने के लिए बाहर भेज दिया और 10 मिनट में पूरा घर खंगाल लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन निवासी मनोज ऑटो चालक हैं। वह पत्नी रीतिका और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। रीतिका ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर पर बेटे के साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तीन युवक घर पर पहुंचे और खुद को बिजली विभाग से बताकर मीटर चेक करने को कहा। महिला बिल लेकर आईं तो बदमाशों ने बेटे को उसकी फोटो स्टेट कराने मार्केट भेज दिया।

बेटे के बाहर जाते ही बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और चुप रहने को कहा। तीनों ने मिलकर चेन, कुंडल, कड़े व और पर्स लूट लिया। इसके बाद एक बदमाश ने रीतिका को सोफे पर बिठा दिया और दो बदमाशों ने पूरा घर खंगाल दिया।

हालांकि चोरों को अलमारी से कुछ नहीं मिला। बदमाश लूटपाट कर भाग निकले। इसके बाद रीतिका ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों का हुलिया जानकार उनकी तलाश में जुट गई है। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

महिला ने बताया कि तीनों युवक दिन में भी अधिकारी बनकर मीटर की चेकिंग करने आए थे। उस दौरान मीटर देखकर लौट गए। जबकि दूसरी बार मीटर के सत्यापान के नाम पर आए। मगर लाइट नहीं आने की बात कहकर लौट गए। इसके बाद शाम को उन्होंने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।


कुछ दिन पहले ही उठा था घर में एसी चेकिंग का मुद्दा
पिछले दिनाें अधिकारियाें ने सभी घराें में लगे एसी की चेकिंग की बात कही थी। जिसका टीएचए की आरडब्ल्यूए ने विरोध किया था।

शुक्रवार की घटना ने टीएचए की आरडब्ल्यूए के डर को सही साबित कर दिया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी डा. राजीव शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी बिजली कर्मचारी बनकर लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं।

शाम के समय दरवाजा न खोलें
सीओ विपिन टाडा ने बताया कि शाम के समय पावर कारपोरेशन के किसी भी कर्मचारी के लिए दरवाजा न खोलें। वह पावर कारपोरेशन अधिकारियों से बात कर दोपहर के समय ही सभी सर्वे पूरा करने के निर्देश देंगे। जिससे लोगों को इस प्रकार की घटना से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed