फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elected female sarpanch built a fake certificate of school, police will now investigate

निवार्चित महिला सरपंच ने बनवाया स्कूल का फर्जी सर्टिफिकेट, अब पुलिस करेगी पड़ताल

Fri, 27 May 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका Updated Fri, 27 May 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
Elected female sarpanch built a fake certificate of school, police will now investigate
जनवरी माह में हुए पंचायत चुनावों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव जीतने के मामले में फिरोजपुर झिरका खंड के गांव शाहपुर खेड़ला की सरपंच के खिलाफ राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा तिजारा की अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। इस मामले में सरपंच सहित फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले स्कूल संचालक का भी नाम है। जिसने सरपंच के साथ मिलकर फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। राजस्थान के तिजारा थाना क्षेत्र की पुलिस के अनुसार फिरोजपुर झिरका खंड के गांव शाहपुर खेड़ला के पूर्व सरपंच दाताराम की पत्नी बीरमती ने तिजारा तहसील की अदालत में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके गांव में हाल ही निर्वाचित हुई सरपंच राजबाला ने तिजारा के पटेल उच्च विद्यालय के संचालकों से मिलीभगत कर फर्जी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तैयार कराया था। जिसके आधार पर उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और वह निर्वाचित हो गईं। इसका खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता ने इस मामले में आरटीआई लगाई में जानकारी मांगी। इसके बाद शिकायकर्ता ने तिजारा अदालत की शरण लेकर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई। तिजारा की अदालत ने 12 मई को मुकद्मा दर्ज करने का आदेश दे दिया। अदालत के आदेश मिलते ही तिजारा थाना पुलिस ने सरपंच राजबाला सहित पटेल उच्च विद्यालय के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में गांव शाहपुर खेड़ला की सरपंच राजबाला का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उनके पास उनके शैिक्षक योग्यता के प्रमाण पत्र बिलकुल सही व दुरुस्त हैं। मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. असफाक आलम ने इस संदर्भ में कहा कि मेवात के दर्जनों गांवों में इस प्रकार के मामले चल रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने इस इस संदर्भ में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जबकि राजस्थान की पुलिस और अदालत इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर रही है।

जनवरी माह में हुए पंचायत चुनावों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव जीतने के मामले में फिरोजपुर झिरका खंड के गांव शाहपुर खेड़ला की सरपंच के खिलाफ राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


यह मुकदमा तिजारा की अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। इस मामले में सरपंच सहित फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले स्कूल संचालक का भी नाम है। जिसने सरपंच के साथ मिलकर फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर दिया था।
विज्ञापन


राजस्थान के तिजारा थाना क्षेत्र की पुलिस के अनुसार फिरोजपुर झिरका खंड के गांव शाहपुर खेड़ला के पूर्व सरपंच दाताराम की पत्नी बीरमती ने तिजारा तहसील की अदालत में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके गांव में हाल ही निर्वाचित हुई सरपंच राजबाला ने तिजारा के पटेल उच्च विद्यालय के संचालकों से मिलीभगत कर फर्जी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तैयार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके आधार पर उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और वह निर्वाचित हो गईं। इसका खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता ने इस मामले में आरटीआई लगाई में जानकारी मांगी। इसके बाद शिकायकर्ता ने तिजारा अदालत की शरण लेकर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई।

तिजारा की अदालत ने 12 मई को मुकद्मा दर्ज करने का आदेश दे दिया। अदालत के आदेश मिलते ही तिजारा थाना पुलिस ने सरपंच राजबाला सहित पटेल उच्च विद्यालय के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में गांव शाहपुर खेड़ला की सरपंच राजबाला का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।


उनके पास उनके शैिक्षक योग्यता के प्रमाण पत्र बिलकुल सही व दुरुस्त हैं। मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. असफाक आलम ने इस संदर्भ में कहा कि मेवात के दर्जनों गांवों में इस प्रकार के मामले चल रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने इस इस संदर्भ में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जबकि राजस्थान की पुलिस और अदालत इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed