फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight-year-old girl entered the house tampering.

घर में घुसकर आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़

Sun, 24 Jan 2016 03:18 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl entered the house tampering.
कविनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर आठ साल की बच्ची के साथ नशे में धुत पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची (8) की मां ने बताया कि पति घर में सो रहे थे। वह गेट बंद करने आई तो पड़ोसी महिला से बात करने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान गेट खुला देख पड़ोस में ही रहने वाला इलियास (45) घर में घुस गया और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। वह नशे में था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्होंने उसे पकड़कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी तरफ, आरोपी का कहना है कि वह पेशे से ड्राइवर है, उसने छेड़छाड़ नहीं की है। वह बेकुसूर है। उसकी बच्ची की मां से कहासुनी हो गई थी, इसलिए वह आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed