फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eight member of paint businessmen missing in noida

पेंट्स व्यापारी का आठ सदस्यों का परिवार लापता

Sun, 04 Sep 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
eight member of paint businessmen missing in noida

शहर के बीटा-1 निवासी एक परिवार के आठ सदस्य संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। परिवार की लापता महिला के मायके पक्ष ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


लापता परिवार के पुरुष पर मोटा कर्ज होना बताया गया है। शिकायतकर्ता ने भी उधार के रुपये वसूलने के लिए दबाव के चलते परिवार के गुम होने पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव हल्दौनी निवासी प्रेमचंद शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसके परिजन ने बहन अनिता का विवाह चार साल पहले बीटा-1 निवासी कुशान से किया था। कुशान और उसके परिजन का हल्दौनी रोड पर पेंट्स की दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमचंद का कहना है कि 29 अगस्त को उसकी बहन अनिता ने उसे फोन किया था। अनिता ने उन्हें जानकारी दी थी कि कुछ लोग उधार का रुपये वापस लेने के लिए उसके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। इससे उनका परिवार मानसिक रुप से दबाव में है।

इस पर प्रेमचंद ने उसे समझाया कि रुपये का मामला है, तो इसे निपटा लिया जाएगा। इसके अगले दिन अनिता की मां ने फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। उसके अन्य परिजनों के मोबाइल भी स्विच आफ थे।

इसके बाद परिजन 30 अगस्त को बीटा-1 स्थित उनके घर पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। अगले दिन पुलिस को साथ लेकर उन्होंने दरवाजे तोड़कर घर की पड़ताल की तो वहां भी कुछ नहीं मिला। शनिवार को उन्होंने एसपी देहात को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात के निर्देश पर कासना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 

ये लोग हुए लापता 
अनिता
आश्वत अनिता का बेटा
कुशान अनिता का पति 
नकुल अनिता के जेठ
लवी अनिता की जेठानी 
क्रिश जेठ-जेठानी का बेटा
भूपेंद्र अनिता के ससुर
रश्मि अनिता की सास 

दो लोगों को गाड़ी में जाते देखा था 
एसपी के निर्देश पर जब कासना कोतवाली पुलिस बीटा-1 स्थित लापता परिवार के मकान के पास पहुंची तो वहां पड़ोस में रहने वाली महिला व उसके पति ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह पहले तक इसी घर में काम करती थी। उनका कहना था कि दो-तीन दिन पहले भूपेंद्र और उनकी पत्नी रश्मि को उन्होंने कार में जाते देखा था। इसके अलावा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। 


पेंट्स व्यापारी के परिवार पर मोटा कर्र्ज है। कुछ लोगों उन्हें वहां से जाते देखने की भी जानकारी दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द पूरे मामले की हकीकत का पता चल जाएगा। -अभिषेक यादव, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed