पापा के साथ पिज्जा लेने जा रहा था तीन साल का प्रिंस, ई-रिक्शे से कुचलकर हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में मंगलवार रात पिता के साथ सड़क पार कर रहे तीन साल के मासूम को ई-रिक्शा ने कुचल दिया।
परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रिंस (3) परिवार परिवार के साथ अशोक नगर में रहता था। परिवार में उसके पिता अरविंद, मां कंचन व अन्य सदस्य हैं। अरविंद जागरण में भजन करता है।
सड़क पार करने के दौरान एक ई-रिक्शा ने प्रिंस को कुचल दिया
मंगलवार शाम अरविंद अपने भाई धीरज के साथ प्रिंस को लेकर पिज्जा खरीदने जा रहा था। नत्थु कॉलोनी चौक पर सड़क पार करने के दौरान एक ई-रिक्शा ने प्रिंस को कुचल दिया।
अरविंद और धीरज घायल प्रिंस को उठाने लगे। इसी दौरान चालक मौके से फरार हो गया। अरविंद और धीरज प्रिंस को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर ई-रिक्शा चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस चालक को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।