{"_id":"5750738e4f1c1b802f108dee","slug":"during-the-excavation-of-soil-workers-killed-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से मजदूर की मौत, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से मजदूर की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में सेक्टर 31 के मार्केट में खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर चालीस थाना प्रभारी नवीन कुमार के मुताबिक सेक्टर 31 मार्केट में बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था।
विज्ञापन
चार मजदूर करीब आठ फुट की गहराई में खुदाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई। इससे दो मजदूर कुमार सेन एवं बबलू निवासी भरतपुर, राजस्थान मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन
जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाते हुए दूसरे मजदूर को भी बाहर निकाला
अस्पताल के बाहर मजदूरों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से बबलू को तो मौके पर मौजूद लोगों ने खींच कर निकाल लिया, लेकिन कुमार सेन मिट्टी में पूरी तरह दबे होने की वजह से नहीं निकल पाया। आनन फानन में जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाते हुए दूसरे मजदूर को भी बाहर निकाला गया।
लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने कुमार सेन की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने कुमार सेन की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।