फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   During the altercation drunken husband strangled his wife's murder

कहासुनी के दौरान नशे में धुत पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या 

Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
During the altercation drunken husband strangled his wife's murder
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

निहाल विहार में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोनिका (24) पति प्रदीप के साथ निहाल विहार में रहती थी। प्रदीप रिक्शा चालक है। 15 दिन पहले ही दोनों यहां रहने आए थे। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रदीप घर आया, वह शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


उसके बाद प्रदीप ने पत्नी का सिर पकड़कर दीवार पर मार दिया और फिर गला दबाकर वहां से फरार हो गया।शोर शराबा होने पर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे। मकान मालिक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि मोनिका मूलत: अलीगढ़ की रहने वाली थी। उसका पति बुलंदशहर का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक कलह की वजह से प्रदीप ने घटना को अंजाम दिया है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शराब की लत और मारपीट की वजह से कोई भी मकान मालिक इन्हें ज्यादा दिन तक अपने मकान में रहने नहीं देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed