{"_id":"5850471b4f1c1b666f64ac28","slug":"dumper-hit-the-crpf-jawan-his-wife-and-daughter-alse-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान काे डंपर ने रौंदा, पत्नी व बेटी की भी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान काे डंपर ने रौंदा, पत्नी व बेटी की भी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:29 AM IST
सार
पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक से दिल्ली आते समय हुआ हादसा
दो बेटे बाल-बाल बचे
बाइक पर सिर्फ राजकुमार ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुआ जवान व उसकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालिंदीकुंज में मंगलवार दोपहर बेलगाम डंपर ने बाइक सवार सीआरपीएफ के जवान व उनके परिवार को रौंद दिया। हादसे में सीआरपीएफ जवान, उनकी पत्नी और 9 साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो बेटे मामूली रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक रामबीर को मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ का जवान राजकुमार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में
विज्ञापन
तैनात था। पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ में सिपाही राजकुमार (38) परिवार के साथ सेक्टर-4, पुष्प विहार विहार स्थित सरकारी आवास में रहते थे।
वह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। वह अपने गांव कृपालपुर, टप्पल, अलीगढ़ पूरे परिवार के साथ गए थे। सोमवार को वे परिवार के साथ गांव से लौटकर नोएडा में रुके थे। मंगलवार दोपहर में राजकुमार एक ही बाइक पर तीनों बच्चों बेटी रीतू (9), बेटे अविनाश व सूर्या और पत्नी सीमा (33) को लेकर दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन
कालिंदीकुंज स्थित यमुना पुल पार करते ही शाहीन बाग के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार राजकुमार, उनकी पत्नी व तीनों बच्चे सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी चालक ने डंपर को नहीं रोका।
डंपर ने राजकुमार, सीमा और रीतू को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात साल के अविनाश और सूर्या को मामूली चोट आई। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। दोनों बच्चों को जामिया नगर पुलिस थाने ले आई।
बाद में पुलिस ने कृपालपुर, टप्पल स्थित राजकुमार के गांव में परिवार को हादसे की सूचना दी। लोगों की पिटाई से घायल डंपर चालक को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस
ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक पर सिर्फ राजकुमार ने ही हेलमेट लगाया था।