फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunken Man were commotion at mg road, police strictly appear

एमजी रोड पर शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने दिखाई सख्ती

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Drunken Man were commotion at mg road, police strictly appear
- फोटो : Demo Pic

एमजी रोड पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। रविवार की रात सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शराब पीकर एक मॉल के सामने हंगामा और मारपीट करने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि एमजी रोड स्थित पब और बार में मस्ती करने के लिए काफी संख्या में युवा आते हैं। लेकिन कई युवाओं का नशा पब और बार से बाहर निकलने के बाद भी काफूर नहीं होता।
विज्ञापन


ऐसे में कई युवा या तो सड़कों पर एक दूसरे से गालीगलौच या फिर आपस में झगड़ते नजर आते हैं। रविवार रात भी एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के सामने कुछ लोगों ने शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट के चलते वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने के आरोप में हंगामा कर रहे लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed