{"_id":"57d6a1f24f1c1b942cd47601","slug":"drunken-man-were-commotion-at-mg-road-police-strictly-appear","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी रोड पर शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने दिखाई सख्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमजी रोड पर शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने दिखाई सख्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी रोड पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। रविवार की रात सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शराब पीकर एक मॉल के सामने हंगामा और मारपीट करने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बता दें कि एमजी रोड स्थित पब और बार में मस्ती करने के लिए काफी संख्या में युवा आते हैं। लेकिन कई युवाओं का नशा पब और बार से बाहर निकलने के बाद भी काफूर नहीं होता।
विज्ञापन
ऐसे में कई युवा या तो सड़कों पर एक दूसरे से गालीगलौच या फिर आपस में झगड़ते नजर आते हैं। रविवार रात भी एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के सामने कुछ लोगों ने शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट के चलते वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने के आरोप में हंगामा कर रहे लोगों को दबोच लिया।