{"_id":"9da2c9b193633e4545934b047d2c1fbe","slug":"drunk-girl-got-at-the-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर नशे में मिली युवती, धर्मांतरण का हल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर नशे में मिली युवती, धर्मांतरण का हल्ला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर एक युवती के नशे की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के हाथ पर और गले में दो संप्रदायों के चिन्ह और लॉकेट मिलने से धर्मांतरण का हल्ला हो रहा है।
विज्ञापन
युवती को जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मांतरण की आशंका पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती से पूछताछ की। सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के भी अस्पताल पहुंच जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके बताए पते पर जानकारी कि तो मामला धर्मांतरण का नहीं निकला। पुलिस का कहना है कि हाथ पर गुदे एक टैटू ने गफलत पैदा कर दी थी।
मंगलवार की दोपहर स्टेशन की सीढ़ियों के पास मिली युवती इस कदर नशेे में थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। युवती खुद को मुस्तफाबाद थाना गोकलपुरी दिल्ली की निवासी बता रही है।
विज्ञापन
जीआरपी ने सामान्य घटना मानते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद युवती के धर्मांतरण कराए जाने की सूचना फैल गई।
आनन-फानन में घंटाघर कोतवाली प्रभारी वीर विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती के बयानों की रिकार्डिंग की।
मामला तूल पकड़ने की आशंका को देखते हुए एसपी सिटी शिव हरि मीणा और सीओ स्वपनिल ममगई भी मौके पर पहुंचे और युवती से पूछताछ की।
एसपी सिटी शिवहरि मीणा का कहना है कि युवती के परिजनों के नाम, उसके पति के नाम से स्पष्ट है कि यह धर्मांतरण का मामला नहीं है।
उनका कहना है कि युवती ने बताया कि वह आगरा में अपनी बहन के घर से लौट रही थी। इसी दौरान सोनू नाम के साथी युवक ने उसे नशीला पदार्थ (सुल्फा) पिला दिया।
एसपी सिटी ने बताया कि युवती की दो शादियां हो चुकी है। पुलिस ने गोकलपुरी पुलिस से भी संपर्क किया है।
एसपी सिटी का कहना है कि युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है। उधर, मामला धर्मांतरण का न होने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी लौट गए।
इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद सिरोही ने बताया कि युवती के परिजन भी देर रात पहुंच गए हैं। युवती पहले भी कई बार घर से जा चुकी है।