फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk girl beaten delhi policeman after stopping to fight on road

नशे में धुत लड़की ने पुलिसवाले की सरेआम की पिटाई, लोगों ने बचाया

Sat, 22 Jul 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Jul 2017 10:00 AM IST
सार

हंगामा करने से रोकने पर पुलिसकर्मी पर हमला
नशे में धुत युवक युवती ने हवलदार को पीटा, गिरफ्तार      
सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज 
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विज्ञापन
drunk girl beaten delhi policeman after stopping to fight on road
सांकेतिक चित्र

विस्तार

रोहिणी नार्थ इलाके में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक-युवती को रोकना हवलदार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने हवलदार की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी युवक सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। पुलिस के मुताबिक हवलदार मंजूनाथ (44) रोहिणी नार्थ थाने में तैनात है। बुधवार सुबह वह सिपाही श्रीमन के साथ अयोध्या चौक पर पिकेट ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक शख्स भागता हुआ उसके पास आया और बताया कि अग्रवाल स्वीट्स के पास झगड़ा हो रहा है। मंजूनाथ ने वहां पहुंच कर देखा कि होंडा कार सवार युवक-युवती गाली गलौज कर रहे। दोनों शराब के नशे में धुत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलर पकड़ नीचे गिराकर की मारपीट

drunk girl beaten delhi policeman after stopping to fight on road

मंजूनाथ ने युवक को साइड में गाड़ी लगाने के लिए कहा। यह सुनते ही दोनों मंजूनाथ को गाली देने लगे। मंजूनाथ ने युवक से लाइसेंस की मांग की। यह सुनते ही युवती ने मंजूनाथ का कॉलर पकड़ लिया और युवक की मदद से उसे नीचे गिराकर मारपीट शुरू कर दी।

शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। इसी दौरान सिपाही श्रीमन भी वहां पहुंचा और मंजूनाथ को उनके चंगुल से छुड़ाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मंजूनाथ व आरोपियों का मेडिकल करवाया। जिसमें युवक-युवती के शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपी की पहचान सेक्टर सात निवासी तरूण गोयल और युवती की पहचान शालीमार बाग निवासी निधि राय के रूप में हुई। तरूण गोयल सब्जी मंडी में मिर्च की सप्लाई करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed