{"_id":"8f36b230f3e8382800f0f61accf9a631","slug":"drug-dealer-smash-suspend-pcr-33-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी से ‘लूट’ पर पीसीआर-33 स्टाफ सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी से ‘लूट’ पर पीसीआर-33 स्टाफ सस्पेंड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसवालों को पुलिसिंग शायद रास नहीं आ रही है। पांच जनवरी को एसएसपी ने उगाही कर रहे हाईवे-1 और लैपर्ड-24 पर तैनात पांच पुलिसवालों को सस्पेंड किया था। अब पीसीआर-33 पर तैनात ड्राइवर नागेंद्र सिंह को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
नागेंद्र ने डासना के मेडिकल स्टोर संचालक नवेद खान से चेकिंग के दौरान 5 हजार रुपये मांगेे, न देने पर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 1200 रुपये थे।
नवेद की शिकायत पर कविनगर थाने में भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की गई है। एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। कंट्रोल रूम प्रभारी एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि नागेंद्र का मेडिकल कराया गया तो वह नशे में था।
विज्ञापन
नवेद ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह गाजियाबाद से दवाइयां लेकर डासना जा रहा था। तभी पीसीआर-33 पर तैनात चार पुलिसवालों ने उसे रोका। उससे दवाइयों के कागज मांगने लगे। उसने रसीद दिखाई, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
ड्राइवर नागेंद्र ने उससे 5 हजार रुपये मांगे, न देने पर उसका पर्स छीन लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में शिकायत की। कंट्रोल रूम प्रभारी ने पीसीआर-33 को कंट्रोल रूम बुलाया।
बुधवार को वे कविनगर थाने पहुंचे और एफआईआर कराई। बता दें कि तीन जनवरी को लैपर्ड-24 और हाईवे-1 पर तैनात पुलिसवाले उगाही करते पकड़े थे। पांच जनवरी को सस्पेंड किया था।