{"_id":"574c589d4f1c1b7a28109686","slug":"driver-abducted-on-the-streets-throughout-the-night-rotated-then-looted-audi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को अगवा कर रातभर सड़कों पर घुमाया, फिर लूटी ऑडी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को अगवा कर रातभर सड़कों पर घुमाया, फिर लूटी ऑडी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
कार लूटेरे
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के साउथ एक्स में हथियारों के बल पर सुप्रीम कोर्ट के वकील की ऑडी कार को लूटने का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर को अगवा कर लिया और उसे मारपीट करते हुए पूरी दिल्ली में घुमाते रहे।
विज्ञापन
पीरागढ़ी इलाके में चालक फेंक दिया। दक्षिण जिले की कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने लूटपाट व अपहरण का मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। दक्षिण जिले की एसटीएफ की टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए रोहतक समेत हरियाणा में कई जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वकील वेंकटेश सी-ब्लाक, डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात को वह पत्नी के साथ साउथ एक्स में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उनका ड्राइवर रविशंकर दुबे वहीं फुटओवर ब्रिज के पास उनके आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
तभी हथियारबंद तीन बदमाश मौके पर आए और ड्राइवर को गाड़ी के अंदर धकेल दिया और एक बदमाश ने स्टेयरिंग संभाल ली। बदमाश रविशंकर को मारपीट कर दिल्ली में घुमाते रहे और इसके बाद उसे पीरागढ़ी इलाके में फेंक दिया।
बदमाशों ने उसका मोबाइल भी लूट लिया था। बताया जा रहा है कि ऑडी में एक लाख रुपये भी रखे हुए थे। दूसरी तरफ वेंकटेश जब रेस्टोरेंट से बाहर आए तो गाड़ी नहीं देखकर उन्होंने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दे दी थी कि ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया है। रविशंकर ने रात को किसी तरह मालिक को फोन किया और पूरी घटना बताई। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।