फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DP Yadav arrested in betting case, was also arrested

सट्टेबाजी के केस में डीपी यादव गिरफ्तार, मकोका में भी हुई थी गिरफ्तारी

Thu, 18 Aug 2016 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 07:54 AM IST
विज्ञापन
DP Yadav arrested in betting case, was also arrested
डीपी यादव

यूपी के पूर्व सांसद डीपी यादव को दिल्ली पुलिस ने सट्टेबाजी(गैंबलिंग एक्ट) में भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले डीपी यादव को मकोका के  तहत गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि डीपी यादव क्राइम सिंडीकेट का हिस्सा हैं और सट्टा चलाने वालों से रोजाना दो लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी लेते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने मकोका मामले में पूछताछ के बाद डीपी यादव को भजनपुरा थाने में दर्ज सट्टेबाजी के मुकदमा संख्या 912/2015 में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने 12 दिन की रिमांड के बाद कड़कडड़ूमा कोर्ट स्थित स्पेशल मकोका जज देवेंद्र कुमार के समक्ष डीपी यादव को पेश किया। इसके बाद सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने डीपी यादव को महानगर दंडाधिकारी सुनील कुमार शर्मा के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टा चलाने वालों से प्रतिदिन दो लाख वसूली का आरोप

DP Yadav arrested in betting case, was also arrested
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

अदालत ने पुलिस के आग्रह पर इस मामले में भी डीपी यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता रीतेश बाहरी ने अर्जी दायर कर कहा कि उनके मुवक्किल को हृदय संबंधी बीमारी है। 

अगर न्यायिक हिरासत में उनकी तबीयत खराब होती है तो इलाज एम्स या जीबी पंत में करवाया जाए। कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को संबंधित आदेश जारी कर दिया। 
बता दें कि दादरी के विधायक महेंद्र सिंह भाटी की हत्या के आरोप में डीपी यादव उम्रकैद काट रहा था। कोर्ट ने डीपी यादव की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून जेल से लाकर 27 जुलाई को कड़कड़ड़ूमा कोर्ट में पेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed