फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dowry harassment and molestation cases at the university student union president nine

जेएनयू के बाद विवादों में डीयू अध्यक्ष, महिला से छेड़खानी व मारपीट का आरोप

Mon, 14 Mar 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 14 Mar 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment and molestation cases at the university student union president nine
सतेंद्र अवाना

दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और हत्या के प्रयास में विवाहिता ने पति और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 9 लोगों पर सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शादी पिछले साल हुई थी, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होना बताया जा रहा है। यही नहीं शादी में ऑडी कार भी गिफ्ट की गई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में जगुआर कार की मांग रहे हैं। दहेज नहीं लाने पर शनिवार को विवाहिता की पिटाई की। थाना पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। तफ्तीश पूरी होने पर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। वहीं ससुराल पक्ष की तरफ से भी विवाहिता और उसके दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के साकीपुर निवासी युवती की शादी पिछले साल 27 मई 2015 को हरौला गांव निवासी मोहित अवाना से हुई। शादी के बाद दोनों सेक्टर-19 में एक फ्लैट में रह रहे थे।  दहेज के लिए विवाहिता को कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को उसने दहेज में जगुआर कार मायके से लाने से मना कर दिया। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष सतेंद्र अवाना और उनके पिता (सपा नेता) भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने भी विवाहिता की पिटाई की।

पुलिस के सामने पिटाई का आरोप

Dowry harassment and molestation cases at the university student union president nine
केस दर्ज कराने थाने पहुंचे लोग

पीड़िता दो बार 10-10 लाख रुपये दे चुकी, लेकिन फिर भी मांग कम नहीं हुई। विवाहिता ने बताया कि पति नशे का आदी है। ड्रग्स लेने के बाद उसकी पिटाई करता है। विवाहिता ने आरोपियों पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।

विवाहिता के भाई ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे उनकी बहन ने मोबाइल पर फोन करके बताया कि ससुराल वाले उसे मारना चाहते हैं। वह चचेरे भाई अरुण, अमित कपिल और हरदीप के साथ सेक्टर-19 गए तो वहां मोहित और उसके परिवार वाले पीड़िता की पिटाई कर रहे थे। भाई ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कि पुलिस के आने से पहले ही मोहित ने हरौला से 50-60 युवकों को बुला लिया। पुलिस के सामने ही विवाहिता के साथ-साथ उनकी भी पिटाई की। आरोप है कि पुलिस से हाथापाई की गई।

पंचायत में हुई थी सुलह
बताया गया है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति विवाहिता की पिटाई करने लगा था। इससे परेशान नाराज होकर वह मायके चली गई थी। इसके बाद गांव की पंचायत में यह मामला गया।

पंचायत में सुलह होने पर वह वापस लौट आई। लौटने के दो दिन बाद ही मोहित ने उसे दोबारा पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि शनिवार रात को ससुराल पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह किसी तरह घर से बाहर निकली।

गला घोंटकर जान से मारने की दी धमकी

Dowry harassment and molestation cases at the university student union president nine
थाने पहुंचे लोग

पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इसके बाद भी घर वालों को कुछ नहीं बताया था। पिता हार्ट के मरीज हैं और मां भी बीमार है। शनिवार को ससुराल वालों ने गला घोंटकर मारने की कोशिश की, जिस पर मैने भाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। 

वहीं डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने कहा कि मोहित का परिवार हरौला गांव में रहता है। शनिवार रात डीयू में बैठक के बाद निकल रहा था। वह एक दोस्त के साथ कार से सेक्टर-19 गए तो वहां 50-60 युवक मोहित के घर पर दिखे। पुलिस के सामने ही वे लोग महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। मोहित के परिवार से मेरा कोई रिश्ता नहीं है।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सतेंद्र अवाना समेत 9 लोग के खिलाफ हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed