सुषमा स्वराज के भाई पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाई व स्थानीय भाजपा नेता हनुमत भारद्वाज पर उनकी पत्नी ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विधानसभा चुनाव में हनुमत भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे। पीड़िता ने सोमवार को एसपी राजेश दुग्गल से मिलकर शिकायत सौंपी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ओमैक्स सिटी निवासी हनुमत भारद्वाज केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सौतेले भाई हैं व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी पत्नी आंचल उर्फ अर्चना में पिछले करीब एक महीने से झगड़ा चल रहा है।
15 साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह
मार्च माह में भी आंचल और हनुमत के बीच झगड़ा हुआ था। तब पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और दोनों को समझाया था। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था, परंतु दोनों के बीच खींचतान जारी थी।
पता चला है कि आंचल व हनुमत ने करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उनके 14 वर्ष का एक पुत्र व करीब नौ वर्ष की एक पुत्री है। पिछले कुछ समय से दोनों बच्चे हिमाचल प्रदेश के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहे हैं।
आंचल का यह भी आरोप है कि पति ने उन्हें बच्चों से न मिलने देने के लिए उनसे दूर किया है। 18 अप्रैल को आंचल अपने भाई के साथ एसपी राजेश दुग्गल के पास पहुंची थीं।
मारपीट और जान से मारने का केस दर्ज
एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आंचल की शिकायत पर मंगलवार की शाम मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।