{"_id":"70871f07e226479f1ac839b5ab270063","slug":"doctor-threaten-to-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने कहा, चुप रहो वरना उठवा ले जाऊंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर ने कहा, चुप रहो वरना उठवा ले जाऊंगा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में 11 दिन से भर्ती एसजीएम नगर निवासी अंजलि को अस्पताल के ही एक डॉक्टर ने पुलिस की धमकी दी। पीड़िता ने डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ के अभद्र व्यवहार की शिकायत पीएमओ डॉ. किशन कुमार को लिखित में दी।
विज्ञापन
अंजलि ने बताया कि 23 फरवरी को उसके परिवार का पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से वह और उसकी मां सविता, बहन मनीषा और भाई हिमांशु अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कर दिया रेप
लेकिन अस्पताल के स्टाफ का व्यवहार उनके प्रति अच्छा नहीं है। अंजलि ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर बाद जब वार्ड में डॉक्टर राउंड के लिए आया तो उसने अपनी शिकायत उसे बताई। इस पर डॉक्टर ने उसके लिए कुछ करने की बजाए उसे पुलिस से उठवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि अस्पताल का कोई भी कर्मचारी अगर ऐसा करता है तो यह गलत है। शिकायत पर सोमवार को कार्रवाई होगी। शिकायत में जिस भी डॉक्टर या कर्मचारी का नाम हेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।