फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute over alcohol drinking, wife beats husband with slipper, he shot her dead with rifle

चोरों के लिए खरीदा था तमंचा, पत्नी ने मारी चप्पल तो गोली मारकर ले ली उसकी जान

Mon, 10 Jul 2017 01:46 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 10 Jul 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
dispute over alcohol drinking, wife beats husband with slipper, he shot her dead with rifle
फोटो में दाएं द‌िख रहे शख्स ने अपनी पत्नी को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

शराब पीने पर टोकने से शुरू हुए झगड़े में शनिवार देर रात पत्नी ने पति को चप्पल मारी तो ट्रांसपोर्टर पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बेटे की सूचना पर पुलिस ने बाइक पर भाग रहे शराबी पति को धर दबोचा। उसके पास से तमंचा, तीन कारतूस और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र में लाल कुआं के पास मानसरोवर पार्क निवासी अशोक ट्रांसपोर्टर है। वह यहां पत्नी सुनयना (55), दो बेटे और बहुओं के साथ रहता था। शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अशोक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में शराब पी रहा था।
विज्ञापन


शराब पीकर वह पहली मंजिल स्थित कमरे में गया और खाना मांगा तो पत्नी सुनयना ने उसके शराब पीने का विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। सुनयना ने चप्पल उठाकर अशोक को दे मारी। नशे में धुत गुस्साए अशोक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गोली लगने से सुनयना की मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद बेटे रिंकू और टिंकू ऊपर पहुंचे तो बेड के पास सुनयना का लहूलुहान शव पड़ा था। रिंकू ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक पर भाग रहे अशोक को घर के पास से ही धर दबोचा। सीओ रूपेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

dispute over alcohol drinking, wife beats husband with slipper, he shot her dead with rifle
पत‌ि ने पत्नी को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

चोरों से सुरक्षा के लिए डेढ़ माह पहले मंगवाया गया तमंचा ही ट्रांसपोर्टर की पत्नी की मौत का ‘सामान’ बन गया। ट्रांसपोर्टर ने मोहल्ले में हो रही चोरी और लूट की वारदातों के मद्देनजर भाई से तमंचा मंगवाया था। बदमाशों से परिवार की सुरक्षा की बजाए ट्रांसपोर्टर ने तमंचे से पत्नी की जान ले ली।

करीब डेढ़ माह पहले भाई ने तमंचा और पांच कारतूस खरीदकर अशोक को दिए थे। एक माह पूर्व उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है। बेटे रिंकू ने बताया कि अगर उन्हें जरा सा भी अंदाजा होता कि तमंचा घर में है तो वह तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे देते।

लालकुआं की मानसरोवर पार्क कालोनी निवासी ट्रांसपोर्टर अशोक के बेटे रिंकू ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले पिता ने गांव में रहने वाले ताऊ से एक तमंचा लाने को कहा था। उन्होंने कहा कि यहां लगातार चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं।

dispute over alcohol drinking, wife beats husband with slipper, he shot her dead with rifle
आरोपी ट्रांसपोर्टर पत‌ि - फोटो : अमर उजाला

कई बार रात को लौटने में देर हो जाती है, ऐसे में तमंचा होने पर वह चोर-लुटेरों से सुरक्षित रहेंगे। बेटों ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि ताऊ ने उन्हें तमंचा लाकर दे दिया है। किसी को पता नहीं था कि उनके पास हथियार है।

सीओ रूपेश सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तमंचा लाकर देने वाले ट्रांसपोर्टर के भाई की करीब एक माह पहले ही मौत हो चुकी है। ट्रांसपोर्टर पर हत्या के अलावा आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। उधर, आरोपी अशोक का कहना है कि पत्नी ने पहले उस पर चप्पल मारी थी। ऐसे में उसे अचानक गुस्सा आ गया और उसने गोली चला दी।

एक गोली से बची, भागने लगी तो बंद किया दरवाजा
अशोक ने सुनयना पर जब फायर किया तो उसने पहली गोली से खुद को बचा लिया। सुनयना ने भागने का प्रयास किया मगर दरवाजे के पास खड़े अशोक ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद तमंचे में दूसरी गोली लोड कर चला दी, जो उसके सिर में लगी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। सुनयना के गोली लगने से गिरते ही आरोपी नीचे उतरा और बाइक लेकर भागने लगा। हालांकि पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उसे दबोच लिया।

शराब पीने को लेकर चार दिन से हो रहा था पत्नी से झगड़ा
जांच अधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि अशोक पहले खुद टैक्सी चालक था। बाद में उसने अपने बेटों को गाड़ी दिलवाई। उनका बेटा रिंकू टैक्सी और दूसरा बेटा टिंकू कैंटर चलाता है। पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी का शराब को लेकर पहले से झगड़ा होता था। पिछले चार दिन से दोनों बात भी नहीं कर रहे थे। यही कारण है कि जब शनिवार रात पत्नी ने टोका तो गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed