{"_id":"f1c1e9674d36e4862ef508bbdfea9f65","slug":"dispute-in-two-groups-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Jul 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अलीपुर इलाके में शनिवार दोपहर प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
गोलियां घटनास्थल पर खड़ी कारों में लगी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अलीपुर थाने की पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक हमीदपुर स्थित लाल डोरा एक्सटेंशन के एक प्लॉट के मालिक प्रवीण(32) और पवन शनिवार दोपहर वहां निर्माण कार्य करने के लिए पहुंचे।
इसी दौरान पड़ोस के प्लॉट का मालिक अनिल अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गया। अनिल ने प्रवीण और पवन के प्लॉट पर अपना मालिकाना हक बताते हुए उन्हें काम करने से मना किया।
विज्ञापन
प्रवीण और पवन ने अपने प्लॉट के कागजात उन्हें दिखाए, लेकिन अनिल और उसके सहयोगियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान अनिल के कुछ अन्य सहयोगी वहां पहुंच गए और वहां गोलीबारी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने किसी तरह से अपने को बचायी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अलीपुर थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद किए गए लोगों की तलाश की जा रही है।