{"_id":"5841c8d74f1c1bb61fde8a83","slug":"dismembered-bodies-found-in-sangam-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम विहार में टुकड़ों में बंटा मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगम विहार में टुकड़ों में बंटा मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : amar ujala
संगम इलाके में शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति के दोनों पैर टखने से ऊपर कटे हुए थे और शव से कुछ ही दूरी पर पड़े हुए थे। शव एक कंबल में लिपटा हुआ था। किसी राहगीर ने सुबह पौने सात इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
संगम विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। उसने लुंगी व कुर्ता पहना हुआ था। संगम विहार पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास की थाना पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन