कातिल बहू ने इस कदर ली लाचार सास की जान, फिर जुर्म छुपाने को रच डाली ये गंदी साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मंडावली इलाके की इस दिल-दहला देने वाली घटना के बारे में जिस किसी ने सुना उसे अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। आखिर क्या किया था इस कातिल बहू ने अपनी सास के साथ..? जब भी हमारे जहन में एक लाचार का ख्याल भी आता है तो करूणा से मन खुद-ब-खुद भर आता है लेकिन इस घटना ने तो तस्वीर ही उलटकर रख दी। दरअसल, इस कातिल बहू ने अपनी दिव्यांग बुजुर्ग सास की लकड़ी के पटरे से वार कर बड़ी बेरहमी से पहले हत्या कर दी। और फिर वारदात के बाद बचने के लिए एक गंदी साजिश रच डाली।
आरोपी महिला ने हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश में ये सब किया था। लेकिन वो कहावत है न कि गुनाह कभी छिपाए नहीं छिपता। ऐसा ही इस प्रकरण में हुआ। हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए कातिल बहू ने सास का शव जलाने का प्रयास किया, लेकिन उसका भेद खुद गया। पुलिस ने मृतक सास स्वर्णा कपूर (62) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बहू कंचन कपूर (29) को गिरफ्तार कर लिया गया। कंचन के पास से खून व सरसों के तेल से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल पटरा बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला व उसके पति से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
सास और बहू का अक्सर रहता था झगड़ा पटरा, फिर बहू ने दिया खूनी वारदात अंजाम
पुलिस के मुताबिक, स्वर्णा कपूर परिवार के साथ ए-14, गली नंबर-2, शांति मार्ग, मंडावली में रहती थी। परिवार में बेटा सुमित, बहू कंचन व तीन बच्चे हैं। सुमित रेस्टोरेंट में असिस्टेंट मैनेजर है। स्वर्णा ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी, जबकि बेटा दूसरी मंजिल पर रहता है। स्वर्णा के पति की छह साल पहले मौत हो चुकी है। स्वर्णा दिव्यांग थी। बताया जाता है कि अक्सर कंचन व स्वर्णा का झगड़ा होता रहता था। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे कंचन के बच्चे शोर मचा रहे थे।
स्वर्णा ने कंचन से बच्चों को शांत करने के लिए कहा, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कंचन ने वहां रखा लकड़ी का पटरा उठाया और ताबड़तोड़ स्वर्णा के सिर पर मार दिया। इससे स्वर्णा की मौत हो गई। हत्या के बाद कंचन ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। सरसों का तेल डालकर शव जलाने की कोशिश की, लेकिन शव जल नहीं जल पाया। देर रात सुमित घर पहुंचा, तो उसने मां को मृत पाया। सुमित ने मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी। उधर, पुलिस ने कंचन से पूछताछ की, तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। शक होने पर कंचन से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।