फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dhaba cook shot dead in delhi crime news

थाने के पास ढाबा कर्मी की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार पर शक

Fri, 25 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
dhaba cook shot dead in delhi crime news
demo pic

उत्तम नगर थाने से महज कुछ दूरी पर ढाबे में काम करने वाले एक कुक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद आरोपी मौके पर ही कट्टा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त इनायत(24) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


इनायत मूलत: म्यांमार का रहने वाला था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस हत्या के इस मामले में ढाबा मालिक के एक रिश्तेदार की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इनायत थाना के पास स्थित बिरयानी चिकन सेंटर नाम के ढाबे में पिछले दो साल से काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे इनायत ढाबे में मौजूद था। इसी दौरान ढाबे मालिक के बड़े भाई का साला मुस्तकीम वहां पहुंचा और उसके गर्दन में गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कट्टा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इनायत को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि इनायत अपने काम के बदौलत मालिक का खास हो गया था। वहीं गलतियों की वजह से मुस्तकीम को दो बार काम से निकाल दिया गया था। आशंका है कि आरोपी को इनायत पर शक था कि वह मालिक को उसके खिलाफ भड़काता है। 


इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गयी है। पुलिस मुस्कीम की तलाश में दबिश दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed