{"_id":"50923c4d7fc4dcfe270d4b6b2c88b8f5","slug":"deputy-commissioner-of-excise-department-mansion-piracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर की कोठी में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर की कोठी में चोरी
अमर उजाला, गाजियबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण चंद शर्मा की नेहरूनगर थर्ड-जी-19 कोठी में चोरी हो गई। चोर कोठी में रखे लाखों रुपये के पुश्तैनी आभूषण, पाउंड (विदेशी करेंसी), मेड इन यूके की कीमती घड़ी, करीब दस हजार रुपये और कीमती कपड़े ले गए।
मकान बंद था। डिप्टी कमिश्नर की पत्नी रमा शर्मा पति के साथ गोंडा में थी। कोठी की निगरानी रात में सिक्योरिटी गार्ड मुकेश कर रहा था। मुकेश का दावा है कि वारदात दिन में हुई। इस संबंध में सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कृष्ण चंद शर्मा बुलंदशहर के अनूपशहर के रहने वाले हैं। उनके बेटे कृष्णा और हर्ष सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। कृष्णा बंगलूरू, हर्ष गुड़गांव की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बेटी अंजलि शादीशुदा है, वह बंगलूरू में हैं।
विज्ञापन
कोठी में डिप्टी कमिश्नर की पत्नी रमा रहती हैं। वह भी करीब दस दिन पूर्व गाेंडा गई थीं। कृष्ण चंद शर्मा ने बताया कि कोठी पर ताला लगा था। गार्ड मुकेश कोठी की निगरानी रात के वक्त करता था।
28 मई की रात मुकेश ने सूचना दी कि कोठी में चोरी हुई है। पत्नी के साथ वह 29 मई की शाम गोंडा से गाजियाबाद आए। एसएचओ अशोक सिसौदिया का कहना है कि चोराें की तलाश की जा रही है।
दिनदहाडे़ चोरी हुई घटना पर आसपास के लोग यकीन नहीं कर रहे। उनका कहना है कि न तो किसी संदिग्ध व्यक्ति को कोठी की दीवार फांदते देखा गया और न ही ताले टूटने की आवाज सुनाई दी।
पुख्ता रेकी के बाद चोरी
डिप्टी कमिश्नर के घर चोरी करने वाले गिरोह को इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि परिवार के लोग बाहर गए हैं। रेकी में जानकार व्यक्ति का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।