फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university student chased two kilometer and grabbed a goon

डीयू छात्र ने दो किमी पीछा कर बदमाश दबोचा 

Sat, 13 Jan 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
delhi university student chased two kilometer and grabbed a goon
प्रतीकात्मक चित्र

मौरिस नगर इलाके में डीयू के छात्र ने मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बदमाश को दो किलोमीटर पीछा कर दबोच लिया। आरोपी पीतमपुरा निवासी जतिन सचदेवा (19) है। पुलिस के अनुसार, मूलत: कोटा राजस्थान निवासी अभिषेक सिंह (18) शास्त्री पार्क इलाके में रहता है।

विज्ञापन


वह रामजस कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर अभिषेक क्लास के बाद बस पकड़ने के लिए स्टॉप जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर की स्कूटी पर सवार युवक हाथ से फोन छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन


अभिषेक ने बिना घबराए एक व्यक्ति की स्कूटी पर लिफ्ट मांगकर बदमाश का पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर शक्ति नगर के पास अभिषेक ने बदमाश को दबोच लिया। आसपास के लोगों ने बदमाश की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पीड़ित का मोबाइल फोन मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed