{"_id":"59a051c64f1c1b5d0c8b4669","slug":"delhi-university-student-arrested-with-friends-for-loot-car","type":"story","status":"publish","title_hn":" महंगे शौक पूरे करने के लिए दोस्तों के साथ कार लूटता था डीयू का छात्र, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगे शौक पूरे करने के लिए दोस्तों के साथ कार लूटता था डीयू का छात्र, ऐसे हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
arresting
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से ग्रेजुएशन कर रहा छात्र अपने साथियों के साथ हथियारों के बल पर कार लूटने में लगा हुआ था। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने छात्र समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई दो कारें, देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से कार लूट की दो वारदात को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, जिले की स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह की देखरेख में एसआई विजयपाल, राजीव बमल व एएसआई रामकिशन की विशेष टीम को 25 अगस्त की सुबह सूचना मिली थी कि कार लूटने वाले कुछ बदमाश इग्नू रोड पर फ्रीडम फाइटर कॉलोनी के पास एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर दो बदमाश सुरेंद्र व इशांत को उस समय पकड़ लिया जब वह चोरी की ईटोज कार में वहां आए थे। इनके कब्जे से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए। इशांत ने बताया कि उसने साथी पवन व जितेंद्र के साथ उबर स्विफ्ट कार को 22 व 23 अगस्त की रात एमजी रोड पर लूटी थी ये कार रामू प्रसाद कोहली को दी थी।
विज्ञापन
इनसे पूछताछ के बाद इनके दो साथी पवन व रामू प्रसाद कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई। महरौली निवासी इशांत(21) के खिलाफ पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। पवन (21) डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीए कर रहा है। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। ये साकेत में एक एडवोकेट के यहां काम करता था।
मूलरूप से गांव बेतोली, जिला फैजाबाद, यूपी निवासी रामू प्रसाद कोहली(46) पेशे से मेकेनिक है। उसके खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। सुरेंद्र (34) महरौली इलाके का घोषित बदमाश है और इसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।