फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi special cell arrest two men with illegal weapons came from pakistan via nepal

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आए अवैध हथियार, हथियारों समेत खुर्जा के दो सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
delhi special cell arrest two men with illegal weapons came from pakistan via nepal
अवैध हथ‌ियार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से आई अवैध हथियारों की खेप को बुधवार रात सराय काले खां से पकड़ा है। इन हथियारों को लेकर आए दो सगे भाइयों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से 10 स्वचालित विदेशी पिस्टल और 157 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अवैध हथियारों की ये खेप नेपाल होकर पाकिस्तान से भारत आई थी। अवैध हथियार अच्छी क्वालिटी व महंगे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर ललित मोहन नेगी और हृदय भूषण की टीम को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि खुर्जा, यूपी निवासी मो. कुर्बान अंसारी और उसका भाई मो. रेहान अंसारी व उनके परिवार के सदस्य अवैध हथियारों की सप्लाई करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अवैध हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता है

delhi special cell arrest two men with illegal weapons came from pakistan via nepal
अवैध हथ‌ियार - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान से लाकर इन अवैध हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। इंस्पेक्टर ललित मोहन को 17 अगस्त को सूचना मिली थी कि दो भाई हथियारों की खेप देने इंद्रप्रस्थ पार्क के गेट नंबर चार के पास रात करीब 11:30 बजे आएंगे।

पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी की। रात करीब 11:50 बजे डस्टर कार आकर रुकी। आरोपी दोनों भाई इस कार से नीचे उतर गए। कुछ देर बाद एरटिगा कार आकर रुकी।

पुलिस ने दो भाइयों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने हथियार निकाल लिए और पुलिस टीम पर गोली चलाना शुरू कर दिया। एक गोली पुलिस जिप्सी में लगी। पुलिस टीम ने भी फायरिंग करते हुए दोनों भाइयों को पकड़ लिया।

लेकिन खेप लेने आया तीसरा आरोपी खुर्जा निवासी रिजवान फरार हो गया। दोनों भाइयों के खिलाफ स्पेशल सेल के थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 10 स्वचालित विदेशी पिस्टल, 157 कारतूस, दो कार व 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

अवैध हथियारों के रूट का पता कर रही पुलिस

delhi special cell arrest two men with illegal weapons came from pakistan via nepal
अवैध हथ‌ियार - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा, बुलंदशहर निवासी मो. कुर्बान व मो. रेहान ने दसवीं तक की पढ़ाई बुलंदशहर, खुर्जा से की है। इनकी सेंट्रल इंडस्ट्रियल एरिया, खुर्जा में इंडिया सेरेमिक्स नाम से इलेक्ट्रिक स्विच व सॉकेट की फैक्टरी है।

कुर्बान को एक रिश्तेदार ने बताया था कि पाकिस्तान से अवैध हथियार भारत लाकर सप्लाई करने में काफी मुनाफा है। इस रिश्तेदार ने कुर्बान व उसके भाई रेहान को यूपी में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले लोगों से मिलवाया था। इसके बाद ये अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगे थे।

पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान से किस रूट से भारत अवैध हथियार आते थे। पुलिस ने खुर्जा स्थित इनके घर पर दबिश दी थी और चार पिस्टल उनके घर से बरामद की गई थीं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि ये हथियारों आतंकियों को पहुंचाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed