{"_id":"6103ec72d910d6384c6bda5a","slug":"delhi-sibling-brothers-arrested-who-snatch-to-satisfy-their-drug-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करने वाले सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करने वाले सगे भाई गिरफ्तार
Fri, 30 Jul 2021 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:41 PM IST
सार
28 जुलाई की रात मुंडका थाने में तैनात एएसआई बलजीत सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक उन्हें देखकर अपनी बाइक को घूमाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुंडका थाना पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि 28 जुलाई की रात मुंडका थाने में तैनात एएसआई बलजीत सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक उन्हें देखकर अपनी बाइक को घूमाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
बाइक की तलाशी लेने पर उसमें से चार मोबाइल फोन मिले। जिसके बारे में दोनों युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाइक को बदमाशों ने बहादुरगढ़ से चुराया था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुंडका निवासी गोविंद(22) और उसके छोटे भाई प्रवीण(20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि गोविंद पर चोरी के एक मामला जबकि उसके भाई पर शराब तस्करी का एक मामला दर्ज है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि दोनों नशे के आदी हैं और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते हैं।