फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Self Styled Godman Nabbe Das Arrested For Molesting he was participated in election

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला नब्बे भगत बाबा अरेस्ट, 2016 में लड़ चुका है चुनाव

Mon, 03 Sep 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi Self Styled Godman Nabbe Das Arrested For Molesting he was participated in election
नब्बे दास
दक्षिण जिले की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने नब्बे भगत बाबा को गिरफ्तार किया है। नब्बे भगत पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। किशोरी चाची के साथ बाबा के आश्रम में आती थी।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जिसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी बाबा वर्ष 2016 में दिल्ली नगर निगम के चुनाव लड़ चुका है।  
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित किशोरी (14) पढ़ाई करने के लिए कोटला मुबारकरपुर में अपने चाचा-चाची के पास रहती है। उसके माता-पिता डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। किशोरी की चाची बेटे की शराब की लत छुड़ाने के लिए किसी के बताने पर फतेहपुरबेरी में झाड़-फूंक करने वाले नब्बे भगत बाबा के पास गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर निगम के चुनाव लड़ चुका है नब्बे 

महिला अपनी नाबालिग भतीजी को भी साथ लेकर गई थी। मंदिर में कुछ देर पूजा करने के बाद बाबा ने महिला को सामान लेने के लिए भेज दिया और किशोरी को मंदिर में ही रोक लिया। आरोप है कि बाबा मंदिर में ही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।  

जब महिला सामान लेकर लौटी तो उसने बाबा को किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। महिला ने बाबा को उल्टी-सीधी सुनाई तो बाबा ने कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने पॉक्सो, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
 

भगवान ने दर्शन दिए थे

किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार नब्बे भगत वर्ष 2016 में नगर निगम का चुनाव लड़ चुका है। उसने शिवसेना के टिकट पर निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था। उसे कुछ हजार वोट ही मिले थे। नब्बे भगत फतेहपुरबेरी के बांस गांव का रहने वाला है। उसने गांव में ही मंदिर बना लिया था और झाड़-फूंक करने लगा।  

बाबा ने गांव वालों के सामने दावा किया था कि उसने कई दिन तपस्या की थी और भगवान ने उसे दर्शन दिए थे। इसके बाद वह झाड़-फूंक करने लगा। मगर बांस गांव के ही कुछ लोगों का कहना था कि बाबा को कुछ भी नहीं आता था। वह लोगों को झाड़-फूंक करने का झूठा झांसा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed