फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi policeman raped woman in her house

रक्षक बना भक्षक : सिपाही ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 21 Aug 2016 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
delhi policeman raped woman in her house

सराय रोहिल्ला इलाके में रक्षक ही भक्षक बन गया। छेड़छाड़ की शिकायत करने वाली एक महिला की मदद करने के बजाए एक सिपाही ने महिला को ही अपने चंगुल में फंसाने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब गत शुक्रवार रात सिपाही महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला पति और चार बच्चों के साथ जखीरा इलाके में रहती है।

करीब एक माह पहले महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत इंद्रलोक पुलिस चौकी में की थी। मामले की जांच की जिम्मेदारी बीट कांस्टेबल राजकुमार का दी गई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि राजकुमार मामले की जांच करने के बजाए उसके पीछे हाथ धोकर पड़ गया। सिपाही महिला का फोन नंबर लेकर उसे लगातार परेशान करने लगा।

आरोप यहां तक है कि वह महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालने लगा। राजकुमार उसे फोन कर पति की गैर मौजूदगी में घर बुलाने के लिए कहने लगा।
 

अक्सर करता था गंदे इशारे

delhi policeman raped woman in her house
परेशान होने के बाद महिला ने सारी बात अपने पति को बतायी। उसके बाद दंपति सिपाही के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए उसकी बातों को रिकार्ड करने लगा।राजकुमार का हौसला बढ़ता गया।

वह अकसर महिला को गंदे गंदे इशारे करने लगा। उसके बाद पीड़ित परिवार ने सिपाही को रंगेहाथ पकडने का फैसला किया। पीड़िता ने सिपाही को फोन कर बताया कि उसका पति दिल्ली से बाहर गया हुआ है।

आरोपी शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे महिला के घर में घुस गया। तभी महिला के पति ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सिपाही ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इसी दौरान महिला के पति ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर सिपाही बाहर भागा लेकिन दरवाजा बंद मिला। सिपाही दरवाजा तोड़कर वहां से फरार हो गया। 
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पीड़िता ने सिपाही के खिलाफ शिकायत करने के साथ साथ पुलिस अधिकारियों को सिपाही की रिकार्डिंग भी सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को निलंबित कर दिया और सराय रोहिल्ला थाने में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed