सिपाहियों ने चोरी से बनाई फिल्म, एएसआई को करने लगे ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को घूस लेने की सीडी बनाकर एएसआई को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
इफको चौक पर तैनात ट्रैफिक एएसआई जगबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि नीरज व ओमप्रकाश ने उसे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में तीन सौ रुपये घूस जबरन दे दिया और पैसा देते हुए उसकी फिल्म बना ली।
इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी नहीं तो सीडी पुलिस आयुक्त को देने की धमकी दी। दोनों आरोपियों ने वह सीडी व एक पत्र एएसआई को एक लालबत्ती पर टहलने वाले बालक से पहुंचाया। यह मामला करीब दो माह पुराना बताया गया है।
बिना नंबर की बाइक से आए थे आरोपी
घटना की जानकारी के बाद पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के आदेश पर मामले की छानबीन की गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विंग में तैनात सिपाही शिवजी पार्क कॉलोनी नीरज व रजोकरी निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां पर उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के दोनों सिपाही एएसआई के सामने जानबूझ कर बिना नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचे थे। कागजात नहीं होने पर जब उसने बाइक इंपाउंड करने की बात की तो जबरन 300 रुपये का लेन-देन किया और फिल्म बना कर पूरा नाटक रचा है।