फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police inspector committed suicide in police station

दिल्ली में थाने के अंदर पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 11 May 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 May 2017 02:51 PM IST
सार

इंस्पेक्टर ने थाने में ही गोली मारकर की खुदकुशी

- सीआर पार्र्क थाने में हुई घटना, डीआईयू में तैनात था इंस्पेक्टर
- पुलिस को मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट 
- सीनियर पुलिस अधिकारी पर परेशान करने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
delhi police inspector committed suicide in police station
पुल‌िस वाले ने खुद को थाने में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चितरंजन पार्क थाने में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने बुधवार शाम को खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर को मैक्स अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि इंस्पेक्टर अपने महकमे से परेशान था और जिले के ही उच्च अधिकारी उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। सीआर पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि कौशल गांगुली दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर (1997 बैच) के पद पर तैनात थे और परिवार के साथ अर्जुन नगर में रहते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटा व बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

delhi police inspector committed suicide in police station
सीआर पार्क पुल‌िस स्टेशन जहां हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

​पत्नी एम्स में हेड नर्स है। इन दिनों इंस्पेक्टर कौशल गांगुली की दक्षिण-पूर्व जिले के डिस्ट्रिक्ट इंवेस्टीगेशन यूनिट (डीआईयू) में तैनाती थी। डीआईयू का कार्यालय सीआर पार्क थाने की बिल्डिंग में प्रथम मंजिल पर है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंस्पेक्टर कौशल ने बुधवार शाम करीब पांच बजे सीआर पार्क थाने से ये कहकर पिस्टल जारी करवाई थी कि उसे अगले दिन शब्बे-ए-बारात के इंतजाम में जाना है।

 करीब आधा घंटे बाद इंस्पेक्टर ने अपने कमरे में जाकर शाम छह बजे सरकारी पिस्टल से सिर में खुद को गोली मार ली। थाने में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर कौशल को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच में इंस्पेक्टर के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीआर पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। - रोमिल बानिया, डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed