फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police head constable kills himself after fight with wife in front of son

पत्नी से झगड़े के बाद मासूम बेटे के सामने, हेडकांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

Tue, 01 Nov 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 01 Nov 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
delhi police head constable kills himself after fight with wife in front of son
- फोटो : DEMO Pics

न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार देर रात पत्नी से झगड़ा होने के दौरान दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका 11 वर्ष का बेटा भी मौजूद था।

विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हेडकांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सर्विस पिस्टल कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि है घटना के समय हेडकांस्टेबल शराब के नशे में था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ज्ञानेंद्र राठी (38) परिवार के साथ ब्रह्मपुरी गली नंबर-10 में रहता था। उसके परिवार में पत्नी व 11 साल के बेटे के अलावा तीन भाई और पिता गोपीचंद राठी हैं। गोपीचंद भी दिल्ली पुलिस से एसआई पद से रिटायर्ड हुए हैं। ज्ञानेंद्र के छोटे भाई सुरेंद्र राठी ने बताया कि उनका एक और भाई दिल्ली पुलिस में सिपाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में पहुंचा था घर

delhi police head constable kills himself after fight with wife in front of son

ज्ञानेंद्र 1997 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। करीब चार-पांच साल से उसकी तैनाती लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस में थी। शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा।

देर से आने पर उसकी पत्नी से कहासुनी होने लगी। इसी बीच ज्ञानेंद्र ने सर्विस पिस्टल निकालकर अपनी कनपटी पर रखकर गोली चला ली। अन्य भाई उसे लेकर फौरन अस्पताल भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ज्ञानेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, छानबीन के दौरान ज्ञानेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में अक्सर पिस्टल निकालकर मरने की धमकी देता था। शनिवार देर रात को उसने ऐसा कर ही लिया।

शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि शराब के नशे में ज्ञानेंद्र ने खुद को गोली मारी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया। छानबीन की जा रही है।- डॉ. अजीत कुमार सिंगला, डीसीपी, उत्तर-पूर्वी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed