फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police constable died after hit by uncontrol car

बेलगाम कार ने दिल्ली पुलिस के हवलदार को मारी टक्कर, मौत

Mon, 22 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi police constable died after hit by uncontrol car
मृतक हवलदार - फोटो : अमर उजाला

सीलमपुर इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार आई-10 कार ने स्कूटर सवार दिल्ली पुलिस के हवलदार को टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार बुरी तरह जख्मी हो गया। 

विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को ही जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां से वह उसे बागपत स्थित पैतृक गांव ले गए। पुलिस के मुताबिक, गांव सिलाना, बागपत निवासी नरेशपाल (53) अपने परिवार के साथ बी-186, सूर्या नगर, गाजियाबाद में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ब्रांच में तैनात था नरेशपाल

Delhi police constable died after hit by uncontrol car
नरेशपाल - फोटो : अमर उजाला

परिवार में पत्नी रीता, बेटा सिद्धार्थ और एक बेटी है। 1982 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ नरेशपाल फिलहाल आसफ अली रोड स्थित पुलिस भवन, स्पेशल ब्रांच में तैनात था। 

रविवार सुबह ड्यूटी जाने के लिए नरेश घर से आठ बजे निकला था। करीब 8.30 बजे वह सीलमपुर टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो उसे तेज रफ्तार आई-10 कार ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेश बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। 

शुभम डीयू से बीकॉम कर रहा है। हादसे के समय वह दोस्तों के साथ कार से घूमने के लिए निकला था। पुलिस ने इसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed